फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदगी में नाकाम दबंग ने दागी गोली

Sat, 05 Mar 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशांबी
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोखराज इलाके के एक दबंग ने बृहस्पतिवार की शाम दरिंदगी में नाकाम रहने पर युवती पर गोली चलाकर उसकी जान लेने की कोशिश की। निशाना चूकने से वह बाल-बाल बच गई। चीख-पुकार और फायरिंग से गांव में सनसनी मच गई। गांववालों को आता देख हमलावर धमकियां देते हुए भाग निकला। पीड़िता की मां की तहरीर पर युवक के खिलाफ केस दर्ज करके पुलिस घटना की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती बृहस्पतिवार की शाम करीब 5 बजे खेत की ओर गई थी। खेत में उसे अकेली देख वहां गांव का ही एक युवक पहुंच गया। मुंह दबाकर युवती को वह घसीटकर झुरमुट में उठा ले गया। वहां उसके साथ दुराचार की कोशिश की। खुद को दरिंदे के चंगुल से छुड़ाकर युवती ने भागने की कोशिश की, तो उसने तमंचे से गोली दाग दी। हालांकि निशाना चूकने से युवती बाल-बाल बच गई। उधर, युवती की चीखें और गोली चलने की आवाज से सनसनी मच गई। आसपास के अन्य खेतों में काम कर रहे लोग चीखते-चिल्लाते दौड़े। 

ग्रामीणों को आता देख युवक धमकी देते हुए भाग निकला। उधर, मौके पर पहुंचे गांववाले युवक का दुस्साहस देख दंग रह गए। घटना की सूचना पर आए परिजन युवती को लेकर कोखराज थाने गए और पुलिस को तहरीर दी। पीड़िता कीमां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके घटना की छानबीन शुरू कर दी है। एसओ विनोद यादव ने बताया कि युवती के साथ छेड़खानी की घटना हुई है। मामले की तफ्तीश की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। वहीं घटना से पीड़िता और उसके परिजन सहमे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें