फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Sun, 30 Aug 2015 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल (ब्यूरो)। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी रेलवे फाटक पर शनिवार की दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्घ की मौत हो गई। वह दवा खरीदने के लिए घर से निकला था। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। जीआरपी ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


सरायअकिल कस्बे के मोहलवीगंज शिवबाबू केसरवानी (65) की बेटी की ससुराल चायल में है। काफी दिनों से वह बेटी के घर में ही रहता था। इस बीच उसकी तबीयत कुछ खराब चल रही थी। शनिवार की दोपहर वह दवा खरीदने के लिए घर से निकला था। मनौरी रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से उसके चीथड़े उड़ गए।

घटना देख आसपास रहे लोग चीख पड़े। इस बीच मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर परिवार के लोग भी रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। वृद्घ की मौत से घर-परिवार के लोगों का रो रोकर हाल बेहाल है। जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें