फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में दंपति को पीट किया अधमरा

Thu, 18 Jan 2018 12:43 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 पिपरी के शाहपुर पेरवा गांव में बुधवार की सुबह भूमि विवाद में दबंगों ने एक परिवार पर जमकर कहर बरपाया। घर में सो रहे दंपति पर हमला बोलकर उन्हें मरणासन्न्न कर दिया गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति है। 
विज्ञापन


शाहपुर पेरवा गांव निवासी सुखनंदन की कई साल पहले मौत हो चुकी है। इसके बाद से उसकी पत्नी किरन देवी गांव के ही रविकरन के साथ शादी करके अपने बेटे अरुण के साथ रह रही है। पति की मौत के बाद तहसील प्रशासन द्वारा उसे गुजर बसर करने के लिए कृषि पट्टा आवंटित किया गया था। आरोप है कि पट्टे की भूमि पर गांव के ही रमेश चंद्र आदि लोगों ने कब्जा कर लिया था।

जिसके कारण उसेे जमीन नहीं मिल पा रही थी। पिछले दिनों शिकायत पर तहसील प्रशासन ने पट्टे की भूमि को खाली करा कर किरन के कब्जे में दे दिया था। मंगलवार की रात किरन का बेटा अरुण उसी जमीन पर पानी लगाने के लिए गया था। इसकी जानकारी जैसे ही रमेश आदि को हुई तो सभी लोग लाठी डंडा लेकर रविकरन के घर पर चढ़ गए और गाली गलौज करते हुए किरन और रवि करन को पीट कर मरणासन्न कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया। तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें