चरवा के बलीपुर टाटा गांव में बुधवार रात बेखौफ चोर किसान का घर खंगाल ले गए। नकब काटकर भीतर घुसे चोर नगदी समेत सवा लाख रुपये की संपत्ति उठा ले गए। घटना की जानकारी किसान को सुबह हुई। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस जांच पड़ताल के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
चरवा थाना क्षेत्र के बलीपुर टाटा गांव का जगन्नाथ पुत्र शुकरू किसान है। बुधवार रात वह परिवार के साथ घर के बाहर बरामदे में सो रहा था। रात सेंध लगाकर घर के भीतर घुसे बेखौफ चोरों ने बक्से का ताला तोड़ पांच हजार रुपए नगदी के साथ गहने, बर्तन, कपड़े आदि करीब सवा लाख रुपए की संपति पार कर दी। घटना की जानकारी किसान को सुबह हुई। पड़ोसी के घर चोरी की भनक लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए किसान से तहरीर लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की प्रभावी गश्त नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। कोतवाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।