फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार राजगीर की मौत, चचेरा भाई जख्मी

Sun, 21 Jan 2018 12:33 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल के गौरा गांव के पास शुक्रवार की रात नहर किनारे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रि होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार राजगीर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथ रहा चचेरा भाई मामूली रूप से जख्मी हो गया। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजनों ने शनिवार को मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


गौरा गांव निवासी घनश्याम कुमार (25) पुत्र राधेश्याम सरोज राजगीरी कर परिवार का गुजारा करता था। उसकी शादी तीन साल पहले पिपरी के मखऊपुर गांव में हुई थी। शुक्रवार को वह अपने अजिया ससुर की तेरहवी में शामिल होने के लिए चचेरे भाई संजय पुत्र हरिश्चंद्र के साथ गया था। रात को दोनों एक ही बाइक से घर वापस लौट रहे थे। गांव से पहले तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर नहर किनारे स्थित बिजली के खंभे से टकरा गई।

जोरदार टक्कर लगने से बाइक चला रहे घनश्याम व साथ रहा चचेरा भाई जख्मी हो गए। सूचना के बाद पहुंचे घर वाले आननफानन में उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। पर, इससे पहले ही उसकी सांसें थम गईं। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शनिवार को उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ सरायअकिल ने ऐसी किसी सूचना से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें