पिपरी थाना क्षेत्र के चिल्ला मुंजप्पा गांव में नाली विवाद को लेकर सोमवार की दोपहर पड़ोसी ने दंपति को पीटकर लहूलुहान कर दिया। मारपीट देख मौके पर पहुंचे गांव के अन्य लोगों ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए हुए हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पिपरी थाना क्षेत्र के चिल्लामुंजप्पा गांव निवासी राम अधार पुत्र राम औतार ने बताया कि सोमवार को पड़ोसी से नाली सफाई को लेकर उसकी तीखी झड़प हो गई। कहासुनी के दौरान पड़ोसी ने पिटाई शुरू कर दी। उधर पति को पिटता देख सरोज देवी बीच-बचाव करने पहुंची तो हमलावरों ने उसे भी बेरहमी से पीटते हुए अधमरा कर दिया। दंपति को पिटता देख आस-पास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। मामला शांत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।