इलाहाबाद से खरीददारी कर लौट रहे युवक को जहरीले दोस्तों ने लूट लिया। भरवारी रेलवे फाटक के समीप बस चालक युवक को बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग निकला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी। बताया जा रहा है कि जहरखुरानों ने युवक से दो हजार नगदी और कपड़े की लूट की है। बता दें कि मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के सुहेला गांव का रहने वाला महाबीर पुत्र बाबा दीन सोमवार को इलाहाबाद खरीददारी करने गया था।
बताया जा रहा है लौटते समय बस में सवार दो अन्य युवकों से उसकी दोस्ती हो गई। इसी दौरान युवकों ने उसे बिस्कुट में नशीला पदार्थ डालकर खिला दिया। बेहोश होने पर जहरखुराने दो हजार नगदी और कपड़े से भरा बैग लेकर भाग निकले। भरवारी रेलवे फाटक के समीप बस चालक युवक को बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे लेकर घर चले गए।