फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड झपट भाग रहे युवक को पकड़ा

Thu, 19 May 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
कस्बे के सैनी रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम बूथ से एक युवक का एटीएम कार्ड झपट कर भागने की कोशिश कर रहे तीन युवकों में से एक युवक को भीड़ ने धर दबोचा। पुलिस ने पकड़े गए युवक के पास से छीने गए 10 एटीएम कार्ड बरामद होने का दावा किया है।
विज्ञापन


सैनी क्षेत्र के सिराथू कस्बा निवासी रसीदुननिशा पत्नी कयामउद्दीन अपने बेटे रकीबुद्दीन के साथ एचडीएफसी बैंक के सैनी रोड स्थित एटीएम बूथ से पैसा निकालने गई थी। दोहपर तकरीबन साढे़ 11 बजे का है। रसीदुननिशा का कहना है कि वह बूथ के बाहर खड़ी थी। बेटा अंदर पैसा निकालने के लिए गया तो वहां तीन युवक पहले से खड़े हुए थे। बेटे ने तीनों से बाहर जाने के लिए कहने के बाद पैसा निकालने में जुट गया। इस दौरान युवक बेहद शातिराना अंदाज में रकीबुद्दीन से झपटा-झपटी कर तेजी से बाहर की ओर भागे।

आशंका होने पर युवक ने जेब देखा तो एटीएम कार्ड गायब था। उसने शोर मचाने के साथ युवकाें को दौड़ा लिया। शोर सुन भीड़ ने भी भाग रहे युवकाें का पीछा एक युवक को धर दबोचा। सूचना पर सैनी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर सैनी दिनेश प्रकाश सिंह ने बताया कि पकडे़ गए युवक की शिनाख्त जितेंद्र पुत्र पृथ्वीलाल निवासी जेठवारा प्रतापगढ़ के रूप में की गई है। उसके फरार साथी की पहचान शहजादे और आजाद पुत्रगण वकील निवासी तिलौरी थाना लालगंज प्रतापगढ़ के रूप में की गई है। पुलिस ने पकड़े गए युवक के पास से छीने गए 10 एटीएम कार्ड भी बरामद होने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि गैंग में सदस्य अंतर जनपदीय हैं। फरार युवकों की भी शीघ्र ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें