फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

Fri, 26 Dec 2014 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी। करारी पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह बाइकर्स गैंग के दो सदस्यों को दरियापुर चौराहे के समीप से धर दबोचा। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एलआईसी एजेंट की चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली है। जबकि बाइक के साथ उड़ाई गई 32 हजार  की रकम लेकर गिरोह का सरगना फरार हो गया है। उसकी तलाश में पुलिस जुटी है। साथ ही पुलिस ने हत्थे चढ़े दोनों युवकों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार की शाम टिकरी गांव से एलआईसी एजेंट की बाइक और डिग्गी में रखा 32 हजार रुपये उचक्कों ने उड़ा दिया था। एलआईसी एजेंट की सूचना पर रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस उचक्कों की तलाश में जुटी थी। एसओ करारी ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह उन्हें सूचना मिली कि चोरी की बाइक के साथ तीन युवक दरियापुर गांव के समीप मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर पुलिस ने दरियापुर चौराहे के समीप से रोशनलाल निवासी रसूलपुर उखैया और मुकेश निवासी लोधौरा को दबोच लिया।

बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने एलआईसी एजेंट की चोरी की गई बाइक और कागजात भी बरामद कर लिया है। पर, अभिकर्ता की लूटी गई रकम नहीं मिली। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि चोरी गई रकम गिरोह का सरगना लेकर फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें