फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवेदन में हेराफेरी कर हासिल किया शस्त्र

Mon, 20 Apr 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। पुरामुफ्ती इलाके के उजिहिनी का एक व्यक्ति शस्त्र आवेदन में हेराफेरी करके  असलहे का लाइसेंस हासिल कर लिया। विवाद के बाद कोखराज कोतवाली के गोरियों गांव के एक युवक ने अफसरों को गुमराह कर शस्त्र लेने का आरोप लगाते हुए पुरामुफ्ती कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। एसओ पुरामुफ्ती ने बताया कि भुक्तभोगी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की तफ्तीश में कर रही है।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली क्षेत्र के गोविंदपुर गोरियों गांव निवासी आजम पुत्र निहाल उद्दीन का आरोप है कि उजिहिनी गांव का रहने वाला खलील उल्ला फरेबी किस्म का व्यक्ति है। शस्त्र आवेदन में निवास प्रमाण में हेराफेरी करके सालभर पहले उसने राइफल का लाइसेंस करा लिया। अब उसी असलहे के बल पर लोगों को धमकी दे रहा है। कुछ दिन पहले उससे भी पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हुई थी।

 इस पर आरोपी ने साथी के साथ मिल असलहे का प्रदर्शन किया था। शुक्रवार को भुक्तभोगी ने मामले की नामजद शिकायत पुरामुफ्ती कोतवाली पुलिस से की। अभिलेखों में हेराफरी करने और मारपीट धमकी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। एसओ रामेंद्र तिवारी ने बताया कि शिकायत मिली है पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जांच के आद आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें