फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान का घर खंगा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान के घर से डेढ़ लाख की चोरी
विज्ञापन

सेंध लगाकर घुसे चोरों ने नगदी समेत डेढ़ लाख की संपति किया पार, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
बारा(कौशाम्बी)। कौशाम्बी थाना क्षेत्र के लोधपुरवा गांव में बृहस्पतिवार की रात बेखौफ चोर किसान का घर खंगाल ले गए। सेध लगाकर घर के भीतर घुसे चोरों ने नगदी समेत करीब डेढ़ लाख का सामान पार कर दिया। पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए पीड़ित से तहरीर लेकर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के लोधपुरवा गांव निवासी कृ पाल पुत्र छोटेलाल किसान है। बृहस्पतिवार की रात वह परिवार के साथ घर के बाहर बरामदे में सो रहा था। रात घर के पीछे की दीवार में नकब काटकर घुसे चोरों ने बक्से का ताला तोड़ पांच हजार नगदी के साथ सोने-चांदी के गहने, बर्तन, कपड़े आदि करीब डेढ़ लाख की संपति उठा ले गए। घटना की जानकारी पीड़ित किसान को सुबह हुई। पड़ोसी के घर चोरी की भनक लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद पीड़ित से तहरीर लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की गश्त नहीं होने से चोरों के हौशले बुलंद है। जिसके आए दिन चोर मकान दुकान खंगाल रहे है। गांव में चोरी की घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
स्कूल का किचन खंगाल ले गए चोर
सिराथू(ब्यूरो)। सैनी कोतवाली के प्राथमिक स्कूल मानिकपुर सैयद राजे के किचन का ताला तोड़ बृहस्पतिवार की रात चोर खंगाल ले गए। घटना की जानकारी प्रधानाचार्य को सुबह स्कूल पहुंचने पर हुई। प्रधानाचार्य प्रदीप सिंह ने बताया कि चोरों के हाथ किचन में रखी खाद्य सामाग्री लगी है। प्रधानाध्यापक ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।
-----------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें