फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप के कैशियर से दो लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
चायल(कौशाम्बी)। इलाहाबाद व कौशाम्बी की सरहद पर शनिवार देर रात पेट्रोल पंप के कैशियर से बदमाशों ने पिस्टल सटाकर दो लाख रुपये लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश धमकी देते हुए भाग निकलेे। घटना की जानकारी होने पर इलाहाबाद के धूमनगंज थाना पुलिस के साथ पिपरी पुलिस मौके पर पहुंची थी। नाकेबंदी कर बदमाशों को गिरफ्तार करने के बजाय दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही, जिसका परिणाम रहा कि बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लगे। अधिकारियों के दखल देने पर धूमनगंज थाने की पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पूरामुफ्ती के महगांव का मोहम्मद सैफ पुत्र परवेज पिपरी के तिल्हापुर मोड़ स्थित पेट्रोल पंप में कैशियर है। शनिवार की रात करीब 10 बजे वह पंप से एक लाख 80 हजार रुपये लेकर इलाहाबाद करेली में स्थित मालिक के घर जा रहा था। पिपरी और धूमनगंज थाने की सरहद पर आईटीबीपी के समीप पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल दिखाते हुए रोक लिया।

इसके बाद रुपये से भरा बैग लेकर पिस्टल लहराते हुए भाग निकले। सरेराह पेट्रोल पंप के कैशियर से लूट की घटना पुलिस को चली तो पिपरी के साथ धूमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची। घंटों दोनों थाने की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। जब तक सीमा विवाद खत्म होता बदमाश फरार हो चुके थे। देर रात अफसरों के हस्तक्षेप पर धूमनगंज थाने में भुक्तभोगी की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल पंप के कैशियर से दो लाख की लूट
घटना के बाद सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस, भाग निकले बदमाश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें