छत से गिरकर विवाहिता की मौत, कोहराम
अजुहा (ब्यूरो)। स्थानीय कस्बे के सब्जी मंडी मोहल्ले की सुहाग्रा (45) गृहणी थी। सोमवार रात उसका पति ओमप्रकाश अग्रहरि कहीं निमंत्रण में चला गया था। घर पर सुहाग्रा और उसका बेटा थे। खाने के बाद दोनों छत पर सोने चले गए। रात को किसी काम से सुहाग्रा उठी और पैर फिसलने से नीचे गिर गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों की रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार वालों ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। अंतिम संस्कार के लिए परदेश में रह रहे बेटे के आने का इंतजार किया जा रहा है।
-----
चोरों ने दो घरों से हजारों का माल उड़ाया
- सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के बैरगांव की घटना, जांच में जुटी पुलिस
फोटो नं-16,17
अमर उजाला ब्यूरो
सरायअकिल। क्षेत्र के बैरगांव में सोमवार रात दो घरों से चोरों ने हजारों का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी लोगों को सुबह हुई। उनकी तहरीर लेकर पुलिस घटना की जांच कर रही है। बैरगांव (गोटइया का पूरा) निवासी श्यामनारायण किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। सोमवार रात वह और उसके परिवार के सदस्य खाने के बाद छत पर जाकर सो गए। इस दौरान दीवार फांदकर भीतर घुसे चोर करीब एक किलो चांदी व एक तोला सोने के गहने उठा ले गए। उसके पड़ोसी अरुण कुमार से घर से करीब 50 हजार रुपया कीमत की गृहस्थी का सामान पार कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की। हालांकि शुरूआती जांच में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। मामले में सरायअकिल इंस्पेक्टर प्रदीप राय का कहना है कि चोरों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
-----