फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करारी में सपा नेता के पास है लूट की रायफल!

विज्ञापन
विज्ञापन
करारी में सपा नेता के पास है लूट की रायफल!
विज्ञापन

जहरखुरानी की घटनाओं में पहले भी बतौर सरगना सामने आ चुका है सपा नेता का नाम
शस्त्र धारक ने एसपी से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
नगर कोतवाली के बभनपुरवा गांव निवासी राजेश से चार महीने पहले जहरखुरानों द्वारा लूटी गई रायफल कथित तौर पर करारी इलाके में रहने वाले सपा नेता के पास है। पखवाड़े भर पहले हिरासत में लिए गए एक जहरखुरान ने भी पूछताछ में करारी पुलिस को यह बात बताई थी। इसके बाद भी पुलिस ने सपा नेता के खिलाफ किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को शस्त्र धारक ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मंझनपुर कोतवाली के बभनपुरवा गांव का राजेश कुमार गर्ग पुत्र बाबूलाल 31 अक्तूबर 2017 को किसी काम से वाराणसी गया था। वहां से वह इलाहाबाद आया। इसके बाद बस पर सवार होकर सैनी के लिए निकला। रास्ते में जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर उसकी रायफल व 20 हजार रुपया लूट लिया था। बस चालक ने बेहोशी की हालत में पीड़ित को कानपुर में छोड़ा। भुक्तभोगी की तहरीर पर कानपुर के महाराजपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज है। पीड़ित राजेश की मानें तो अभी पखवाड़े भर पहले करारी पुलिस ने एक शातिर जहरखुरान को ठगी के किसी मामले में उठाया था। पूछताछ में उसने बताया कि साथियों संग मिलकर राजेश को भी उसी ने लूटा है। लूटी गई रायफल करारी इलाके में निवास करने वाले सपा नेता के पास है। बताया जा रहा है कि इस सपा नेता का नाम पहले भी जहरखुरानी की घटनाओं में बतौर सरगना सामने आ चुका है। इसके बाद भी पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। रायफल लूटने में शामिल अन्य बदमाशों को भी पुलिस ने क्लीन चिट दे रखी है। मामले में एसपी प्रदीप गुप्ता का कहना है कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


---------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें