फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत, बवाल, तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत, बवाल, तोड़फोड़
विज्ञापन

-शुक्रवार रात मलाक भायल गांव के समीप हाईवे पर हुई घटना
-दुर्गा पंडाल से घर जा रहे थे बाइक सवार युवक
अमर उजाला ब्यूरो
मूरतगंज (कौशाम्बी)। हाईवे मलाक भायल गांव के समीप शुक्रवार की रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जब कि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रख चक्काजाम करते हुए जमकर बवाल किया साथ ही पुलिस कर्मियों से हाथापाई भी की। सीओ के साथ घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दो घंटे की मशक्कत के बाद उग्र लोगों को समझाते हुए शांत कराया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
कोखराज थाना क्षेत्र के मलाक भायल निवासी जिया लाल (18) पुत्र मुंशी शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे साथी वीरेन्द्र कुमार (19) पुत्र दुखीलाल के साथ गांव के बाहर लगे दुर्गा पंडाल में गया था। थोड़ी देर बाद दोनों टहलते हुए हाईवे की ओर चले गए। इसी दौरान इलाहाबाद से कानपुर की ओर जा रहे ट्रक ने युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में जियालाल की मौके पर ही मौत हो गई जब कि वीरेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख गांव के लोग भागकर घटना स्थल पर पहुंचे। गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रख चक्काजाम कर दिया। इसके बाद जमकर तोड़फोड़ की। सूचना पर सीओ सिराथू पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने जाम हटवाने का प्रयास किया तो उग्र भीड़ से नोकझोंक हो गई। इस दौरान पुलिस से लोगों ने हाथापाई भी की। इसके बाद सिराथू एसडीएम शिवनारायण सिंह पहुंचे। उन्होंने किसी तरह देर रात मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। देर रात पुलिस ने मृतक के भाई अभिलाष की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

----------------------
घटनास्थल पर नहीं पहुंच पा रही थी पुलिस
हादसे के बाद ग्रामीणों ने आपा खो दिया था। कोखराज इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे तो ग्रामीणों से हाथापाई हो गई। भीड़ के तेवर देख पुलिस घटनास्थल से काफी दूर खड़ी रही। अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचने के बाद घटनास्थल पर इंस्पेक्टर सीओ के साथ पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई की।
--------------------------
दस नामजद समेत 25 उपद्रवियों पर केस
कोखराज के मलाल भायल गांव में शुक्रवार रात सड़क हादसे में बवाल करना और पुलिस से भिड़ना उपद्रवियों को महंगा पड़ा। जांच पड़ताल के बाद एसएसआई रामआसरे सरोज ने गांव के कल्लू, पंपोला, रमेश धर्मपाल, सुमिरन, मिश्रीलाल, जयसिंह, ननकऊ समेत 25 लोगों के खिलाफ बवाल, चक्काजाम के साथ सरकार कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज करा दिया है।
---------------------------
नशे में धुत कार चालक ने बाइक में मारी टक्कर, सगे भाई घायल
मंझनपुर (ब्यूरो)। कोतवाली के छोगरिया का पुरवा निवासी आलोक कुमार अपने भाई अभिषेक शनिवार की शाम मंझनपुर का दशहरा मेला देखकर बाइक से घर जा रहे थे। शाम को दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। पतंजलि स्टोर के सामने मंझनपुर से समदा की ओर जा रहे कार सवार युवकों ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सगे भाईयों को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बार कार सवार युवक मौके से भाग निकले। हादसे की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक कार को लॉक कर भागे थे। किसी तरह पुलिस ने कार थाने में खड़ी कराई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि शराब के नशे में चालक धुत था। इसी कारण हादसा हुआ है।



अंतिम संस्कार में जा रहे अधेड़ की हादसे में मौत
-सैनी के दारानगर गांव के समीप हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू (कौशाम्बी)। सैनी कोतवाली के दारानगर गांव के समीप रविवार दोपहर तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। अधेड़ रिश्तेदार केे अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था। घटना के बाद स्कार्पियो चालक वाहन मेत भाग निकला। अधेड़ की मौत से परिजनों का हाल-बेहाल है।
सैनी कोतवाली के डोरमा नब्बे निवासी राम स्वरूप (55) पुत्र राम अवतार रविवार दोपहर एक रिश्तेदार के दाह संस्कार में शामिल होने कड़ा गंगा घाट जा रहा था। वह जैसे ही दारानगर गेट के समीप पहुंचा। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक में टक्कर मारने के बाद राम स्वरूप को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्कार्पियो सवार भाग निकले। हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी तो परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधेड़ की मौत से पत्नी बच्चों के साथ घर-परिवार में कोहराम मचा है।


ट्रक ने विक्रम में मारी टक्कर, एक की मौत, पांच घायल
फोटो...
-रोही हाईवे बाईपास के समीप हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
भरवारी। कोखराज थाना क्षेत्र के रोही हाईवे बाईपास के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने रविवार को विक्रम में टक्कर मार दी। हादसे में विक्रम चालक की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भरवारी के पुरानी बाजार निवासी इमरान (25) पुत्र बनी मोहम्मद रविवार सुबह करीब नौ बजे इलाहाबाद से विक्रम में सवारी बैठाकर भरवारी आ रहा था। करीब 11 बजे जैसे ही वह रोही बाईपास पहुंचा। इसी दौरान सिहोरी टोल प्लाजा की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक इमरान के अलावा इलाहाबाद के चौफटका की पुष्पा देवी पत्नी दिनेश, पुरानी बाजार भरवारी निवासी घनश्याम दास पुत्र ननका, इलाहाबाद के मंदर मोड़ की मुन्नी देवी पत्नी मिठाई लाल, करारी के अमुरा निवासी राकेश पुत्र जगरूप के अलावा एक अन्य यात्री घायल हो गए। हादसा होते ही वहां मौजूद लोग भागकर पहुंचे। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर आई पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा। वहां इलाज के दौरान इमरान की मौत हो गई। उधर हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला था। पुलिस ने रोही रेलवे फाटक के समीप से चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। इमरान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


जीप की टक्कर से अधेड़ की मौत
मंझनपुर (ब्यूरो)। कानपुर-इलाहाबाद हाईवे पर सैनी कोतवाली के गुलामीपुर गांव के सामने रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार जीप ने अधेड़ को रौंद दिया। हादसे में अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिजनों में हाहाकार मचा है।
विज्ञापन

कसेरिया निवासी अंजू सोनकर (51) पुत्र कंचन लाल साइकिल से गुलामीपुर रविवार दोपहर जा रहा था। वह जैसे ही गुलामीपुर के समीप पहुंचा। पीछे से एक जीप ने टक्कर मार दी। हादसे में अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हुई तो मृतक की पहचान हुई। सूचना परिजनों को दी गई। परिजन भागकर मौके पर आए। सैनी कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें