फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत
विज्ञापन

सोमवार सुबह इब्राहिमपुर एकौरा गांव में हुआ हादसा, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
करारी (कौशाम्बी)। इब्राहिमपुर एकौरा गांव में सोमवार की सुबह खेत में फंसा ट्रैक्टर पलट गया। इससे ट्रैक्टर चला रहे युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने किसी तरह ट्रैक्टर को सीधा कराकर शव बाहर निकलवाया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
करारी थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर एकौरा गांव निवासी देव नारायण (28) पुत्र घनश्याम लोधी रविवार शाम ट्रैक्टर से खेत की जुताई कराने गया था। रात में ट्रैक्टर खेत के किनारे फंस गया। सोमवार सुबह वह चालक के साथ ट्रैक्टर ो निकलवाने गया था। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर निकालते समय अचानक वह पलट गया। हादसे में देव नारायण ट्रैक्टर के नीचे दब गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबी युवक की लाश को बाहर निकलवाया। जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक पर मिली अज्ञात युवक की सिर कटी लाश
मूरतगंज (ब्यूरो)। कोखराज के मरधरा गांव के समीप सोमवार सुबह एक युवक की सिर कटी लाश रेलवे ट्रैक पर पड़ी मिली। शव देख गांव के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें