फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध दशा में आग से झुलसी छात्रा ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध दशा में आग से झुलसी छात्रा ने तोड़ा दम
विज्ञापन

नगर कोतवाली इलाके के एक गांव में हफ्ते भर पहले हुई थी घटना, मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। संदिग्ध दशा में हफ्ते भर पहले आग से झुलसी नगर कोतवाली इलाके की एक छात्रा ने शनिवार सुबह दम तोड़ दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने पुलिस को खबर किए बिना मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी इंटरमीडिएट की छात्रा थी। 13 जनवरी को घर के भीतर ही संदिग्ध दशा में वह आग से झुलस गई थी। परिजनों ने नजदीकी निजी अस्पताल में उपचार के बाद उसे प्रयागराज के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जहां शनिवार सुबह उसकी सांसें थम गईं। मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पीड़ितों को ढांढस बंधाने के लिए उनके घर पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। छात्रा किन परिस्थितियों में आग से झुलसी, इस बारे में परिजन कुछ भी बोलने को राजी नहीं हैं। वहीं, ग्रामीणों में प्रेम प्रपंच के चलते खुदकुशी किए जाने की चर्चा है। स्थानीय पुलिस ऐसी किसी घटना की जानकारी से ही इनकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें