फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान व सचिव को अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान व सचिव को अल्टीमेटम
विज्ञापन

-बंबूपुर गांव में शौचालय निर्माण की खराब प्रगति पर डीपीआरओ ने दी एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी
फोटो-
मंझनपुर (ब्यूरो)। सिराथू तहसील के बम्बूपुर गांव में बुधवार को डीपीआरओ कमल किशोर ने चौपाल लगाकर विकास कार्यों की स्थिति जानी। शौचालय निर्माण की खराब प्रगति पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए ग्राम प्रधान और सचिव को कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया। चेताया कि 15 दिन के भीतर आवंटित शौचालयों का निर्माण नहीं होने पर एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी।
डीपीआरओ ने सुबह बम्बूपुर गांव पहुंचकर ग्रामीणों की चौपाल लगाई। ग्रामीणों से एक-एक कर समस्या जानने के बाद गांव का निरीक्षण किया। डीपीआरओ ने बताया कि गांव में अब तक दो सौ शौचालयों के लिए धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है। इसके बावजूद मौके पर सिर्फ 118 शौचालयों का निर्माण हुआ है। इनमें से एक भी शौचालय में टंकी का निर्माण नहीं कराया गया है। इस अनियमितता पर डीपीआरओ ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। चेताया कि 15 दिन के भीतर मानकों को ध्यान में रखकर निर्माण पूरा नहंीं हुआ तो ग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के साथ ही एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी।
विज्ञापन


00000000

पति से झगड़ने के बाद आग का गोला बनी विवाहिता
- कोखराज के सईगंज फरीदपुर गांव की घटना, गम्भीर
भरवारी (ब्यूरो)। कोखराज के सईगंज गांव में मंगलवार रात एक विवाहिता ने मिट्टी का तेल छिड़क आग लगा ली। चीखपुकार सुन पहुंचे परिजन आग से बचाने के साथ ही झुलसी विवाहिता को अस्पताल पहुंचाया। महिला को एसआरएन में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन

सईगंज फरीदपुर निवासी राजेश कुमार सोनकर फल की दुकान लगाकर परिवार का गुजारा करता है। रोजाना की तरह मंगलवार की शाम भी वह दुकान बंद कर घर पहुंचा। रात में उसकी पत्नी रंजना से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे क्षुब्ध विवाहिता ने कमरे में जाकर केरोसिन छिड़क लिया। विवाहिता की चीख सुन परिजन दौड़ पड़े । आग का गोला बनी रंजना को देख घर वाले सन्न हो गए। आननफानन आग से बुझाते हुए परिजन गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता को इमरजेंसी वाहन से इलाहाबाद ले गए। एसआरएन में उसका उपचार हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें