फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर विद्युत तार गिरने से घर में लगी आग, बचा कुनबा

विज्ञापन
विज्ञापन
जर्जर विद्युत तार गिरने से घर में लगी आग, बचा कुनबा
विज्ञापन

-चायल तहसील के रोही गांव में मंगलवार शाम हुआ हादसा
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
भरवारी। चायल तहसील के रोही गांव में मंगलवार शाम को एक घर के छत से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से आग लग गई। घंटे भर की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि घटना में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई।
रोही गांव के भोंदू पाल व रोशन पाल के घर की छत से हाईटेंशन तार गुजर रही है। यह तार मंगलवार शाम अचानक टूटकर छत पर गिर गई। सप्लाई चालू होने के कारण छत पर रखे लकड़ी के सामान एवं कचरे ने आग पकड़ ली। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने लकड़ी के सहारे किसी तरह तार को छत से दूर किया और आग बुझाई। ग्रामीणों ने बताया कि रोशन के साथ ही तार पड़ोसी के घर के ऊपर से गुजर रही है। इसे हटाने के लिए कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से मांग की जा चुकी है। इसके बाद भी अफसर संजीदगी नहीं दिखा रहे हैं। गांव के परमेश्वर, अजय, राहुल ,पवन ,ब्रिजेश, आदि का कहना है कि यदि बिजली विभाग जल्द ही घरों के ऊपर से विद्युत तार नही हटवाई गई तो ग्रामीण चक्काजाम कर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन




रेलवे क्रासिंग बंद होने की खबर पर ग्रामीणों का चक्काजाम
-दीवार खड़ी करने आए रेल कर्मियों ने ग्रामीणों का आक्रोश देख पीछे खींचा कदम
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। रोही रेलवे क्रासिंग बंद होने की खबर से बुधवार को स्थानीय ग्रामीण भड़क उठे। गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का आक्रोश देख रेल कर्मी काम रोक बैरंग लौट गए।
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर बसे रोही गांव के पास रेलवे क्रासिंग है। पिछले हफ्ते से इसी गांव के समीप नव निर्मित रेलवे ओवर ब्रिज पर आवागमन शुरू हो गया है। इसके चलते क्रासिंग की उपयोगिता समाप्त हो गई है। लिहाजा रेलवे ने इसे बंद कराने का फैसला किया। बुधवार को क्रासिंग के पास ईंट उतरने के साथ ही गड्ढा खोदने के लिए जेसीबी पहुंची तो ग्रामीणों में कानाफूसी शुरू हो गई। जैसे ही श्रमिकों ने काम शुरू किया लामबंद होकर सैकड़ों ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर चक्काजाम कर दिया। रेल कर्मियों की घंटों कवायद के बावजूद ग्रामीण नहीं हटे। इस पर ग्रामीणों का गुस्सा देख सभी मजदूर काम छोड़कर बैरंग लौट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें