फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में मिली वृद्ध की लाश 18-03-47

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में मिली वृद्ध की लाश
विज्ञापन

म्योहर गांव के समीप पंचायत भवन के समीप झाड़ी में मिला शव, नहीं हुई शिनाख्त
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर (कौशाम्बी)। करारी थाना क्षेत्र के म्योहर गांव के समीप रविवार सुबह एक वृद्ध की संदिग्ध दशा में लाश मिली। ग्रामीणों का कहना है कि वृद्ध की गला दबाकर हत्या की गई है, उसके गले में काले स्याह निशान बने हैं। मगर पुलिस का अनुमान है कि वृद्ध की मौत अधिक शराब पीने से हुई है। शव की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

करारी थाना क्षेत्र के म्योहर गांव के पंचायत भवन के समीप रविवार की सुबह एक 65 वर्षीय वृद्ध की लाश झाड़ी में पड़ी मिली। खेत की ओर गए गांव के लोग वृद्ध की लाश देख सन्न रह गए। गांव के समीप लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर इलाके में जंगल की आग की तरह फैली तो मौके पर लोगों का मजमा जमा हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया पर पुलिस को सफलता नहीं मिली। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि वृद्ध की गला घोंटकर हत्या की गई है। उसके गले में काले निशान बने हैं। इसके अलावा मौका-ए-वारदात पर उसके पैर रगड़ने व हाथ-पैर चलाने के भी निशान बने हैं। वहीं करारी कोतवाल ने राकेश चौरसिया ने बताया कि मृतक अधिक उम्र था। प्रथम दृष्टया अधिक शराब पीने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिनाख्त के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें