फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से शटरिंग मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के महगांव गांव के समीप बुधवार रात कार की टक्कर से एक बाइक सवार शटरिंग मिस्त्री की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन


पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के मीरापुर गांव का धर्मेंद्र पटेल (35) पुत्र विजय शंकर शटरिंग का काम करके परिवार का खर्च चलाता था। इन दिनों वह मूरतगंज बाजार स्थित एक निर्माणाधीन मकान में शटरिंग लगा रहा था। बुधवार रात वह वहां काम करके घर लौट रहा था।

महगांव स्थित एक बंद पड़े पेट्रोल पंप के समीप पीछे से आई कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे गर्भवती पत्नी शकुंतला को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें