सिराथू (कौशाम्बी)। हाईवे पर सैनी बस स्टाप के समीप शुक्रवार रात एक ट्रक ने युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक रोडवेज से उतरने के बाद सड़क पार कर रहा था। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
फतेहपुर जिले के खागा का सुरेन्द्र कुमार (30) पुत्र श्यामलाल शुक्रवार शाम घर से मौसी के यहां जाने के लिए निकला था। देर रात वह सैनी बस स्टाप पर रोडवेज से उतरा। इसके बाद वह सड़क पार करने लगा। इसी दौरान इलाहाबाद की ओर से आए तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को टक्कर मारने के बाद कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक को कुचलते हुए ट्रक चालक वाहन समेत भाग निकला।
हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। जब तक लोग ट्रक का पीछा करते चालक दूर निकल चुका था। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद हादसे की जानकारी परिजनों को दी तो कोहराम मच गया। रोते-बिलखते घर वाले घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की हादसे में हुई मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
ट्रक ने युवक को कुचला, मौत
हाईवे पर सैनी बस स्टाप के समीप शुक्रवार रात हुआ हादसा
रोडवेज बस से उतरने के बाद सड़क पार कर रहा था युवक, कोहराम