फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूमो वैन पलटी, आधा दर्जन श्रद्धालु जख्मी

Wed, 06 Mar 2019 12:47 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
इमामगंज। महाशिवरात्रि पर संगम स्नान कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा चार पहिया वाहन सोमवार की देर रात मूरतगंज के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन सवार आधा दर्जन लोगों को चोट आई है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन


फतेहपुर जिले के लोग एक सूमो वैन में सवार होकर महाशिवरात्रि पर संगम स्नान के लिए गए थे। देर रात वह लोग वापस लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे जैसे ही उनकी गाड़ी मूरतगंज मेला बाग के समीप पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद वाहन सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची मूरतगंज चौकी पुलिस ने गंभीर रूप से जख्मी राम प्यारी, दियाराम, दुर्गा देवी, उमाचरण, दुर्गा और मंगला को इलाज के लिए पीएचसी मूरतगंज भेजा। जहां से घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उधर वाहन में सवार अन्य लोग गाड़ी सहित अपने गंतव्य को रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें