फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी को लेकर दो साल बाद फिर जागी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
नोटबंदी को लेकर दो साल बाद फिर जागी कांग्रेस
विज्ञापन

-प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के फैसले को बताया जनविरोधी
फोटो नं-3
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। नोटबंदी को लेकर कांग्रेस ने दो साल बाद फिर आम आदमी की दुखती नब्ज पर हाथ रख दिया। कांग्रेसियों ने नोटबंदी का विरोध प्रदर्शन कर कलक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने कहा कि भाजपा सरकार ने आठ नवंबर 2016 को 500 और 1000 के नोट बंद कर देश की जनता को आर्थिक संकट में डाल दिया था। तुगलकी फरमान जारी कर एक झटके में 15.44 लाख करोड़ रुपये को चलन से बाहर कर दिया। आम आदमी को अपनी मुद्रा बदलने के लिए लाइन में लगना पड़ा। जिसमें सौ से ज्यादा लोगों की जान चली गई। सरकार ने दावा किया कि वह काला धन वापस लाएगी, लेकिन यह सिर्फ जुमलेबाजी ही साबित हुई। भाजपा सरकार में तमाम सूक्ष्म, कुटीर और लघु उद्योग बंद हो गए। दैनिक मजदूरी करने वालों को रोजी-रोटी से हाथ धोना पड़ा। पीसीसी सदस्य रमेश अग्रहरि ने कहा कि भाजपा सरकार ने नोटबंदी करके सिर्फ पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाया है। देश की जनता चुनाव में मोदी सरकार को सबक सिखाने के लिए तैयार खड़ी है। इस मौके पर राजेंद्र त्रिपाठी, सत्येंद्र प्रताप सिंह, शाहिद सिद्दीकी, मिस्बाहुल ऐन, सुरेश मिश्रा, विजय केसरवानी, लालचंद्र मौर्या, नैयर रिजवी, राजनरायन, कुलदीप शुक्ला, देवेश श्रीवास्तव, अतुल योगी, दुर्गेश प्रजापति, मुन्ना जैन, इमरान रिजवी, जितेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



भूमि विवाद में भतीजे ने दादा को पीटा
फोटो नं-4
मंझनपुर (ब्यूरो)। सदर कोतवाली के सेलरहा गांव में सोमवार को भूमि विवाद में एक युवक ने अपने दादा को बेरहमी से पीट दिया। घायल का इलाज जिला अस्पताल में हो रहा है। सेलरहा गांव निवासी बद्रीप्रसाद मौर्या ने बताया कि उसने अपने भाई के हिस्से की जमीन उसे दे दी। इसके बाद भी भतीजा बंटवारे से संतुष्ट नहीं है। कई मर्तबा पंचायत भी हो चुकी है। इसके बावजूद बात नहीं बनी। सोमवार को भी इसी बात बात को लेकर उसने लाठी से पीट दिया। शोरगुल पर पहुंचे पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। परिवार के लोग उसे लेकर सदर कोतवाली आए। पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। मामले में आरोपित भतीजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें