फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर
विज्ञापन

- सैनी के त्रिलोकपुर गांव के समीप हुआ हादसा, कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू। सैनी कोतवाली के त्रिलोकपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में साथ रहा दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फतेहपुर जिले के खागा निवासी प्रमोद (35) पुत्र बाबूराम अपने पड़ोसी रामबहादुर के साथ शनिवार की सुबह बाइक से सैनी आ रहा था। जैसे ही वह लोग सैनी कोतवाली के त्रिलोकपुर गांव के समीप पहुंचे पीछे से किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दिया। हादसे में प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई। रामबहादुर को भी गंभीर चोट आई थी। हादसा देख स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस व पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल राम बहादुर को इलाज के लिए सीएचसी सिराथू भेजा जहां उसकी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने प्रमोद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
विज्ञापन



छात्रों को पढ़ाया गया यातायात नियमों का पाठ
-एमवी कान्वेंट एंड कॉलेज में हुई गोष्ठी
फोटो नं-5
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सड़क सुरक्षा व यातायात माह को लेकर शनिवार को ओसा स्थित एमवी कान्वेंट स्कूल एंड कॉलेज में बच्चों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया। बच्चों को संकेतक के बारे में जानकारी देने के साथ ही सीट बेल्ट व हेलमेट लगाने के फायदे बताए गए।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर यातायात मोहम्मद हाशिम ने बताया कि अक्सर नादानी की वजह से सड़क हादसे होते हैं। छोटी सी भूल एक परिवार को जिंदगी भर का पछतावा दे जाती हैै। इसलिए सड़क पर निकलने से पहले सड़क सुरक्षा के मानक को पूरा कर लिया जाए। जेब्रा क्रांसिग के पास गाड़ी की रफ्तार धीमी करके पार किया गया। बाइक चलाते वक्त हेलमेट लगाएं और वाहन मोड़ते समय इंडीकेटर का इस्तेमाल करें। इसी तरह कार चलाने के दौरान सीट बेल्ट का इस्तेमाल किया। लाल, पीली और हरी लाइट के बारे में विधार्थियों को जानकारी दी गई। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य चुन्नीलाल सहित स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें