फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे में बर्तन धुलने वाला निकला शातिर चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
ढाबे में बर्तन धुलने वाला निकला शातिर चोर
विज्ञापन

अजुहा चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर बरामद की दो बाइक
अजुहा (ब्यूरो)। कानपुर शहर के ढाबे में बर्तन धुलने वाला मजदूर शातिर चोर निकला। सैनी कोतवाली की अजुहा चौकी पुलिस ने उसे चोरी की दो बाइकों के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान आजमगढ़ निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन

अजुहा चौकी प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया शुक्रवार की दोपहर उन्हें मुखबिर से पता चला कि अजुहा मंडी गेट पर एक व्यक्ति चोरी की बाइक बेचने आया है। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान आजमगढ़ जनपद के गोवड़ी गांव निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है। मनीष के कब्जे से कानपुर से चुराई गई बाइक बरामद हुई। मनीष को पुलिस ने कर्रा किया तो उसने बताया वह कानपुर के एक ढाबे में बर्तन धुलता था। वहीं से बाइक चुराकर भागा था। इसके अलावा मनीष की निशानदेही पर कनवार गांव से एक अन्य बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें