फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 लीटर अवैध शराब के साथ चार गिरफ्तार

Tue, 19 Jul 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
अवैध शराब बनाने और बेचने वाले कारोबारियों के खिलाफ पिपरी पुलिस का सोटा शनिवार की रात चला। पुलिस ने अभियान चलाकर कारोबारियों को 50 लीटर शराब के साथ धर दबोचा। एक कारोबारी के घर से पुलिस ने बनाने के उपकरण और लहन भी बरामद किया। लिखा पढ़ी कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक वीके मिश्र के निर्देशन में शनिवार की रात पिपरी थानाध्यक्ष भाष्कर मिश्र ने शराब के अवैध कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने भगवतपुर चिल्ला मार्ग से दस लीटर शराब के साथ एक व्यक्ति को धर दबोचा। पकड़े गया आरोपी रोशन भारतीया भगवतपुर का रहने वला है। इसी तरह भीखपुर मेड़वारा निवासी रामजीत को भीखपुर के पास से 20 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया। तीसरा कारोबारी पिपरी पुलिस के हाथ चायल निवासी मनोहर लगा।

इसके कब्जे से पुलिस ने पांच लीटर कच्ची शराब बरामद किया। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मेड़वारा निवासी लालजी ने शराब की भट्ठी चढ़ा रखा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को 15 लीटर शराब, बनाने के उपकरण और लहन के साथ धर दबोचा। पकड़े गए चारों आरोपियों को थानों लाकर पुलिस ने लिखापढ़ी की और जेल भेज दिया। पुलिस की छापेमारी से इलाके के शराब कारोबारियों में हड़कंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें