फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश में दो पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश में दो पर केस दर्ज
विज्ञापन

पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 20 सितंबर को हुई थी घटना
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। घर में घुसकर एक विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश किए जाने के मामले में शनिवार को पूरामुफ्ती पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। इसके बाद घटना की नए सिरे से तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पूरामुफ्ती इलाके की एक महिला ने बताया कि 20 सितंबर 2018 को वह घर पर अकेली थी। इस दौरान पड़ोसी गांव के दो युवक दीवार फांदकर आए और तमंचा सटाकर दुराचार करने लगे। शोर मचाने पर दरिंदों ने पिटाई कर दी। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि स्थानीय पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान पीड़ित महिला ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। शनिवार शाम अदालत के निर्देश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया। मामले में पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें