फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता से दरिंदगी करने में चार पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। घर में घुसकर विवाहिता से सामूहिक दुराचार किए जाने के एक मामले में रविवार को करारी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। कोर्ट के आदेश पर चार दरिंदों के खिलाफ एफआईआर लिखी गई है। इसके बाद घटना की नए सिरे से जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन


करारी कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि 23 अक्तूबर 2017 को वह घर पर अकेली थी। तभी सरायअकिल इलाके के चार युवक बहाने से उसके घर में घुस आए। कनपटी पर तमंचा सटाकर चारों ने बारी-बारी हैवानियत की। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता के मुताबिक घटना की शिकायत तभी उसने पुलिस से की थी। पर, पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान पीड़ित महिला ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। रविवार को अदालत के आदेश पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में करारी इंस्पेक्टर उमाशंकर यादव का कहना है कि घटना की नए सिरे से जांच कराई जा रही है। आरोप सिद्ध हुआ तो दोषियों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें