पश्चिमशरीरा इलाके में शुक्रवार शाम पड़ोसी युवकों ने विवाहिता से गैंगरेप किया। दरिंदगी करने के बाद युवक कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घर लौटी विवाहिता आपबीती परिजनों को बताते हुए थाने पहुंची। आरोप है कि पुलिस दो दिन तक कार्रवाई में टाल-मटोल करती रही। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलने पर सोमवार को पीड़िता ने एसपी से गुहार लगाई।
पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक विवाहिता शुक्रवार शाम खेत की ओर गई थी। बताया कि घर लौटते समय पहले से घात लगाकर बैठे गांव के दो युवक उसे दबोच कर जबरन बाग में उठा ले गए। इसके बाद मुंह दबाकर उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। दरिंदगी के बाद युवक विवाहिता को शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए।
दरिंदों के चंगुल से छूटी विवाहिता घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। दूसरे दिन परिजनों के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस दो दिन तक कार्रवाई करने में हीलाहवाली करती रही। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलते देख सोमवार को पीड़िता मंझनपुर पहुंची और घटना की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी वीके मिश्र ने पश्चिमशरीरा एसओ को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
पश्चिमशरीरा में विवाहिता से गैंगरेप
पुलिस ने नहीं सुनी तो एसपी से लगाई गुहार, जांच के निर्देश
करारी में किशोरी से दुराचार, शिकायत
करारी (ब्यूरो)। करारी इलाके की एक किशोरी के साथ सप्ताह भर पहले पड़ोसी युवक ने दुराचार किया। 25 जून की शाम किशोरी खेत की ओर गई थी। इसी दौरान युवक दबोच कर उसकी इज्जत लूट ली। बदहवास हालत में घर पहुंची किशोरी ने आपबीती परिजनों को बताई। देर शाम किशोरी के परिजन आरोपी युवक के घर उलहना देने गए तो मामला सुलह-समझौते तक पहुंच गया, पर बात नहीं बन सकी। सोमवार को पीड़ित किशोरी के पिता ने घटना की नामजद तहरीर थाने में दी है।