फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवर ढहने से महिला की मौत, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
दीवार ढहने से महिला की मौत, कोहराम
विज्ञापन

- चरवा कोतवाली क्षेत्र के सुधवर गांव का मामला, परिजनों ने नहीं कराया पोस्टमार्टम
फोटो नं.
अमर उजाला ब्यूरो
चरवा। क्षेत्र के सुधवर गांव में गुरुवार रात कच्ची दीवार ढहने से एक महिला की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार वालों ने बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया है।
सुधवर गांव की रीता देवी (35) पत्नी सुनील कुमार का मायका भी सुधवर में ही है। गुरुवार को वह किसी काम से मायके गई थी और वहीं रुक गई। रात को सोते वक्त अचानक उसके ऊपर कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई। मलबे में दबने से रीता घायल हो गई। ग्रामीणों की मदद से परिवार वालों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह रीता को बाहर निकाला। आनन फानन में एम्बुलेंस से उसे चायल सीएचसी ले जाया गया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। मामले में चरवा इंस्पेक्टर अशोक कुमार का कहना है कि उन्हें ऐसी घटना की जानकारी नहीं है। परिवार वाले तहरीर देते तो शव का पोस्टमार्टम करवाया जाता।
विज्ञापन


खुलेआम घूम रहा हत्यारोपी, दे रहा धमकी
- मृतक के बेटे ने एसपी से शिकायत कर की गिरफ्तारी की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पश्चिमशरीरा के चर्चित नत्थूलाल हत्याकांड का एक आरोपी खुलेआम घूम रहा है। वह मृतक के परिजनों पर समझौते का दबाव बनाता है। नहीं मानने पर जान से मार डालने की धमकी देता है। पीड़ित बेटे ने शुक्रवार को इसकी शिकायत एसपी से करके गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के बरुआ निवासी बृजेश कुमार ने बताया कि 14 अप्रैल 2019 को गेहूं में आग लगाने का आरोप लगाकर पड़ोसी रजोल, विनीत व इंद्रभान ने उसके पिता नत्थूलाल को बेरहमी से पीटा था। जिससे पिता की मौत हो गई थी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। पुलिस रजोल व विनीत को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। इंद्रभान अब तक खुलेआम घूम रहा है। वह समझौते के लिए धमकियां देता है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पश्चिमशरीरा एसओ को गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें