फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए वोटर बनने के लिए सिर्फ 1

विज्ञापन
विज्ञापन
नए वोटर बनने के लिए सिर्फ 18 दिन
विज्ञापन

-30 नवंबर तक होगा मतदाता पुनरीक्षण का काम
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। नए साल में 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान का अधिकार हासिल करने के लिए सिर्फ 18 दिन का वक्त शेष बचा है। मतदाता सूची पुनरीक्षण की अंतिम तारीख 30 नवंबर होने से अभियान की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि मतदाता सूची अभियान में युवाओं को जोड़ने के लिए विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है। इसके साथ ही महिलाओं और निशक्त जनों को भी जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में जिनकी उम्र 18 वर्ष हो रही है। वह मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए अपना आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा सूची में दर्ज फर्जी वोटरों के नाम भी हटवाने के लिए भी महज 18 दिन बचे हैं।

इस तरह से करें ऑनलाइन आवेदन
मतदाता पुनरीक्षण अभियान में शामिल होने के लिए यदि आप अपने गृह जनपद में नहीं है और नाम बढ़ाना चाहते हैं तो ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदक ऑनलाइन एनवीएसपी वेबसाइट खोलें और प्रदेश, जिले के कालम को भरें। इसके बाद आप की विधानसभा का विकल्प आ जाएगा। आवेदन पत्र खोलकर फोटो, आयु तथा निवास प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी अपलोड करें। ऑनलाइन अपना मोबाइल नंबर भी दर्ज कर दें। पावती के लिए ईमेल के कालम में अपनी ईमेल आईडी पंजीकृत कर दें। इससे आवेदन की सूचना आपको अपनी ईमेल में ही मिल जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा मिलेगा फार्म
सभी फार्म कलक्ट्रेट परिसर स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय, तहसील मुख्यालयों तथा मतदाता पंजीकरण केंद्र पर मिल रहे हैं। केंद्रों से लिए गए आवेदन को भरकर वापस वहीं पर जमा किया जा सकता है।

ये लगेंगे दस्तावेज
संबंधित फार्म पर आवेदन के लिए प्रोफार्मा के साथ पासपोर्ट साइज फोटो, पता और जन्म तिथि के प्रमाण पत्र की छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें