फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़त में युवक की मौत, दो जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दो जख्मी
विज्ञापन

महेवाघाट मार्ग पर टिकरा गांव के समीप शनिवार की शाम हुई घटना, मृतक की नहीं हुई पहचान
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। महेवाघाट-मूरतगंज मार्ग पर टिकरा गांव के समीप शनिवार की शाम बाइकों की हुई सीधी टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में दूसरी बाइक सवार मामा-भांजे घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक कौन और कहां का है इस बाबत फिलहाल कोई जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

फतेहपुर के धाता निवासी कैलाश सोनकर पुत्र रोशन लाल शनिवार को भांजे शीलू सोनकर के साथ रिश्तेदारी गया था। शाम दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि महेवाघाट के टिकरा गांव के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार से सीधी टक्कर हो गई। हादसे में मामा-भांजे गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि सामने वाले बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस ने मौजूद लोगों से मृतक के शव की पहचान कराने का प्रयास किया। पर, सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल मोहम्मद हाशिम ने बताया कि मृतक के शव की पहचान कराई जा रही है। युवक आस-पास के ही किसी गांव का होगा। बाइक के अभिलेखों के जरिए युवक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें