फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी ने युवती से किया दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोसी ने युवती से किया दुराचार
विज्ञापन

-बुधवार की दोपहर दरिंदे ने घर में घुस की दरिंदगी
-कोखराज पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, एसपी से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोखराज इलाके की एक युवती के साथ पड़ोसी युवक ने दुराचार किया। मनमानी करने के बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। कोखराज पुलिस को पीड़िता ने तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मामले में एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई गई है।
कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती बुधवार दोपहर घर में अकेली थी। पिता घर के अन्य सदस्यों के साथ खेत में काम करने गया था। बताया कि बहाने से घर के भीतर पहुंचा युवक उसे दबोच कर कमरे में उठा ले गया। इसके बाद मुंह दबाकर आबरू लूट ली। युवती आबरू बचाने के लिए छटपटाती रही पर दरिंदे ने उसकी एक नहीं सुनी। दरिंदगी के बाद युवक कहीं भी शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। शाम को युवती ने आपबीती पिता को बताई तो वह आगबबूला हो गया। आरोपी के घर उलाहना देने गए तो कहासुनी हो गई। इससे नाराज पिता बेटी को लेकर कोखराज थाने पहुंचा। आरोप है कि पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। पीड़िता ने शुक्रवार को एसपी को शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई कराने की मांग की। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पड़ोसी ने किशोरी को किया गायब, रिपोर्ट
मंझनपुर (ब्यूरो)। कौशाम्बी थाना क्षेत्र की एक किशोरी को पड़ोस के ही युवक ने गायब कर दिया। बृहस्पतिवार शाम से गायब हुई किशोरी का पता नहीं चला तो परिजनों ने पड़ोसी के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं, साथ ही हत्या करने की आशंका भी जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें