फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ बहू फरार, ससुर की सदमे से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर।
विज्ञापन

सरायअकिल इलाके के एक अधेड़ की बहू अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। इससे ससुर को बुधवार को सदमा लग गया और उसकी मौत हो गई। बहू घर में तीन बच्चों को छोड़कर गायब हुई है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सरायअकिल इलाके की एक विवाहिता पांच जून को तीन बच्चों को छोड़ गैर बिरादरी के प्रेमी के साथ फरार हो गई। शाम विवाहिता घर से खेत जाने के बहाने निकली थी। बहू के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की तो पता चला कि वह प्रेमी के साथ भाग गई है। सात जून को भुक्तभोगी पति थाने पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर बहू की करतूत से ससुर गुमसुम रहने लगा। उसे लोग ताने देने लगे। वह इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था। बुधवार की शाम अचानक दिल का दौरा पड़ने से अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सदमें से हुई अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

प्रेमी के साथ बहू फरार, ससुर की सदमे से मौत
दस दिन पहले बच्चों को छोड़ गैर बिरादरी के युवक के साथ हुई थी गायब
पुलिस ने जांच-पड़ताल बाद शव को भेजा पोस्टमार्टम, परिजनों में कोहराम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें