फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को बंधक बनाकर पीटा, जलाने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के बिसारा गांव में ब्याही एक महिला को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने बंधक बनाकर पीटा। केरोसिन छिड़ककर उसे जिंदा जलाने की कोशिश भी की। पीड़िता के पिता ने एसपी से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


कोखराज इलाके के असवां निवासी रामसुमेर ने बताया कि उसने अपनी बेटी अंजू का विवाह करीब दो साल पहले बिसारा में किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। पीड़ित की मानें तो बुधवार शाम ससुरालीजनों ने उसकी बेटी की बंधक बनाकर पिटाई की। फिर मिट्टी का तेल छिड़ककर जिंदा जलाकर मार डालने का प्रयास किया। चीख-पुकार पर जुटे ग्र्रामीणों ने किसी तरह महिला की जान बचाई। एसपी प्रदीप गुप्ता ने कोखराज इंस्पेक्टर को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें