फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरी कचहरी में युवती ने प्रेमी को चप्पलों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
भरी कचहरी में युवती ने प्रेमी को चप्पलों से पीटा
विज्ञापन

तारीख पर आया था युवक, इंस्पेक्टर ने कहा, तहरीर मिली तो की जाएगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। जिला कचहरी में बुधवार सुबह पेशी पर आए एक युवक को उसकी प्रेमिका ने चप्पलों से पीट दिया। युवती ने युवक के शरीर पर कई जगह दांत भी काटे। इंस्पेक्टर ने तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई करने की बात कही है।
नगर कोतवाली इलाके की एक युवती का पड़ोस के एक युवक से प्रेम प्रपंच चल रहा था। युवती की मानें तो युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ करीब दो महीने तक दुराचार किया। इसके बाद विवाह के वादे से मुकर गया। ऐसे में साल भर पहले पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने जांच के बाद युवक को जेल भेज दिया। बुधवार को इसी मामले में युवक पेशी पर जिला कचहरी आया था। यहां उसकी मुलाकात युवती से हो गई। युवती युवक को देखते ही बिफर पड़ी और अपशब्द कहने लगी। देखते ही देखते उसने युवक को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख मौके पर पहुंचे वादकारियों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। मामले में नगर कोतवाल राकेश चौरसिया का कहना है कि उन्हें किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिली तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बेकाबू कार की टक्कर से सगे भाई घायल
पिंडरा (ब्यूरो)। करारी के कृष्णा नगर मोहल्ला निवासी अजमेरीलाल उर्फ कल्लू एलआईसी अभिकर्ता हैं। मंगलवार रात उनके बेटे हिमांशु (10) व बादल (14) स्कूटी सीख रहे थे। वाहन चलाते हुए दोनों बच्चे नगर कोतवाली इलाके के ओसा पहुंच गए। यहां किसी कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। घायलों को प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के मुताबिक बादल की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें