फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू रोडवेज बस ने दूधिया को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू रोडवेज बस ने दूधिया को कुचला
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली क्षेत्र के ककोढ़ा गांव के समीप सोमवार रात हुआ हादसा
पीड़ित परिवार में मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
टेढ़ीमोड़/मूरतगंज। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के ककोढ़ा गांव के समीप सोमवार रात बेकाबू रोडवेज बस ने बाइक सवार दूधिया को रौंद दिया। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
कोखराज इलाके के बरमतपुर अहिरारा गांव का मोहनलाल (35) पुत्र श्रीनाथ दूध बेचकर परिवार का खर्च चलाता था। सोमवार रात वह इलाके के गांवों से दूध वितरण करके घर लौट रहा था। ककोढ़ा गांव के समीप पीछे से आई परिवहन निगम की बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दूधिया गिरकर लहूलुहान हो गया। इस दौरान बस उसको रौंदते हुए गुजर गई। दुर्घटना देख दौड़कर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आननफानन एम्बुलेंस की मदद से घायल को मूरतगंज पीएचसी भेजवाया। रास्ते में उसकी सांसें थम गईं। मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पीड़िताें को ढांढस बंधाने के लिए उनके घर पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

----
किसान ने ट्रेन के सामने कूदकर दे दी जान
आत्मघाती कदम उठाने के पीछे घरेलू कलह की बात आ रही सामने
चरवा इलाके के सैयद सरावां गांव के समीप हुई घटना, कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
चरवा। क्षेत्र के सैयद सरावां गांव के समीप मंगलवार सुबह एक किसान ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। आत्मघाती कदम उठाने के पीछे घरेलू कलह की बात सामने आ रही है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

सैयद सरावां (मिरकुंडी) निवासी राममूरत (25) पुत्र रघुराम किसानी करके परिवार का खर्च चलाता था। बताया जाता है कि मंगलवार सुबह किसी बात को लेकर परिजनों से उसका झगड़ा हो गया। इसी के बाद तैश में आकर राममूरत गांव के बाहर रेलवे ट्रैक की ओर गया और ट्रेन के सामने कूद गया। जिससे उसके चीथड़े उड़ गए। दुर्घटना देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ित परिजन रोते-बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची जीआरपी ने जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक का परिवार वालों से झगड़ा किस बात को लेकर हुआ था, इस बारे में कोई कुछ नहीं बता पा रहा है। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें