फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के सामने कूदकर किशोरी ने दी जान

Wed, 09 May 2018 06:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
ट्रेन के सामने कूदकर किशोरी ने अपनी जान दे दी। पहले तो किशोरी की शिनाख्त नहीं हो सकी। कुछ देर बाद उसकी पहचान हो गई। इससे घर में कोहराम मच गया। घटनास्थल को लेकर अंतू पुलिस और जीआरपी सीमा विवाद में उलझी रही। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के उत्तर का पुरवा बांसी में बुधवार की सुबह करीब 10.30 बजे एक किशोरी रेलवे लाइन के किनारे खड़ी थी। तभी प्रतापगढ़ की ओर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस आती देख किशोरी की आंखों में चमक दौड़ पड़ी। ट्रेन करीब आते ही वह उसके सामने कूद पड़ी। ट्रेन गुजरने के बाद लोगों ने रेलवे लाइन के भीतर किशोरी का शव देखा। इस बात की खबर मिलने पर आसपास के लोग पहुंच गए। वे काफी देर तक शव की शिनाख्त का प्रयास करते रहे।

कुछ देर बाद लोगों ने उसकी पहचान सीमा वर्मा (16) पुत्री रामजस वर्मा के रूप में की। यह खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। जानकारी के बाद अंतू पुलिस पहुंच गई। घटनास्थल को लेकर डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची जीआरपी से अंतू पुलिस की तकरार होती रही। हालांकि बाद में अंतू पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी को मेमो स्टेशन मास्टर ने घटना के बाद ही भेज दिया था लेकिन पुलिसकर्मी 1.30 बजे घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें