फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, हालत गंभीर
विज्ञापन

-जुगराजपुर गांव के समीप हुई घटना, परिजनों का हाल बेहाल
अमर उजाला ब्यूरो
कनैली (कौशाम्बी)। सरायअकिल के जुगराजपुर गांव के समीप सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद रौंद दिया। दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के इछना गांव का छेदीलाल पुत्र इंदल रविवार को रिश्तेदारी गया था। सोमवार की दोपहर वह बाइक से घर लौट रहा था। जुगराजपुर गांव के समीप पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मारने के बाद युवक को रौंद दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी सहित मौके से भाग निकला। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को देते हुए स्थानीय लोगों ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने युवक की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद इलाहाबाद रेफर कर दिया। जहां युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार के लोगों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------
बाइकों की भिड़ंत में युवक जख्मी
कनैली (ब्यूरो)। सरायअकिल के चित्तापुर गांव का पप्पू पुत्र रामचंद्र सोमवार की सुबह नशे की हालत में चकसिरसी गांव से घर लौट रहा था। बड़गांव के समीप सामने से आ रहे बाइक सवार से टकरा गया। हादसे में पप्पृू गंभीर रूप से घायल हो गया। जब कि दूसरे बाइक सवार को मामूली चोटें आई है। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को देते हुए घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
---------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें