फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन पर कई दिन तक जिले में रही थी सीबीआई

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

यमुना नदी से अवैध रेत खनन को लेकर शुक्रवार सीबीआई द्वारा हरियाणा, यूपी और दिल्ली में कई जगह छापेमारी की गई। इसके साथ ही चर्चा रही कि शामली जिले में तैनात सहायक भूगर्भशास्त्री के खिलाफ भी कार्रवाई हुई है। इसको लेकर अवैध रेत खनन करने वालों में अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन

यमुना नदी से अवैध रेत खनन को लेकर हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई जांच कर रही है। गत मार्च माह में सीबीआई टीम ने इसी सिलसिले में पांच दिन तक शामली जिले में डेरा डालकर जांच की थी। सीबीआई की जांच को लेकर माना जा रहा था कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उधर, शुक्रवार को सीबीआई टीम ने अवैध खनन को लेकर कई स्थानों पर छापेमारी की तथा कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की चर्चा रही। वहीं, शामली में छापे की चर्चा रही, लेकिन स्थानीय स्तर पर पुलिस अधिकारियों ने सीबीआई टीम के आने की जानकारी से इंकार किया है। सीओ झिंझाना वीरपाल सिंह तथा एसओ झिंझाना भगवत सिंह का कहना है कि सीबीआई टीम उनके क्षेत्र में नहीं आई तथा कोई रिपोर्ट भी दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें