फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परदेश कमाने गए परिवार के यहां महिला ने जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
परदेश कमाने गए परिवार के यहां महिला ने जड़ा ताला
विज्ञापन

सैनी कोतवाली का एक सिपाही है महिला का मददगार, एसपी से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सैनी कोतवाली के कन्नू डोरमा गांव का एक परिवार बेघर हो गया है। परिजन दिल्ली में कमाने के लिए गए थे और गांव की एक दबंग महिला ने सैनी कोतवाली के सिपाही की मदद से उसके घर पर कब्जा कर लिया। पड़ोसियों से मिली जानकारी पर आई महिला ने एसपी से शिकायत की है।
कन्नू डोरमा गांव की सुनीता देवी का कहना है कि उसका परिवार दिल्ली में रोजगार करता है। वह भी घर में ताला बंद करके परिवार के पास गई थी। इसी दौरान गांव की एक दबंग महिला ने उसके घर का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया। सुनीता का कहना है कि सैनी कोतवाली का एक सिपाही महिला की मदद करता है। पिछले दिनों पड़ोसियों ने फोन करके घर पर कब्जा किए जाने की बात बताई तो वह गांव आई। महिला से कब्जे का विरोध किया तो वह जान से मारने पर आमादा हो गई। इसके बाद मामले की शिकायत सैनी कोतवाली में की गई। पुलिस ने प्रकरण में कोई कार्रवाई नहीं की। मंगलवार को सुनीता ने एसपी प्रदीप गुप्ता सहित विभाग के आला अफसरों से शिकायत की है।
विज्ञापन


अजय अध्यक्ष और रमाकांत को जिलामंत्री की कमान
माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट की नई कमेटी का गठन
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के बैनर तले जुटे शिक्षकों ने मंगलवार को नई कमेटी का चुनाव किया। जिसमें सर्व सम्मति से नेशनल इंटर कॉलेज भरवारी के अजय कुमार को अध्यक्ष व पंडित जवाहर इंटर कॉलेज के रमाकांत त्रिपाठी को जिलामंत्री मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

मुख्यालय में आयोजित शिक्षकों की बैठक के दौरान प्रदेश महामंत्री लालमणि ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर विनोद कुमार मिश्रा, नृपेंद्र सिंह, भीष्म, रामसूरत, महेंद्र सिंह, नीलम का मनोनयन किया गया। संयुक्त मंत्री पद पर जीवन लाल चौधरी, जय सिंह, भुलई प्रसाद, विजय प्रकाश, रविंद्र कुमार सिंह और छोटेलाल को नामित किया गया। इसके अलावा छोटेलाल को संयुक्त मंत्री, अवध यादव को कोषाध्यक्ष व श्लाल लाल को आय-व्यय निरीक्षक पद की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकारणी गठन के बाद प्रदेश महामंत्री लालमणि ने कहा कि जिले में शिक्षकों की समस्या के समाधान के लिए कोई संगठन है और न ही कोई शिक्षक नेता रह गया है। जो कथित नेता है वह डीआईओएस कार्यालय के दरबारी बन कर रह गए हैं। उन्होंने नव गठित कमेटी को एकजुटता के साथ शिक्षकों की समस्या के निदान के लिए संघर्षरत रहने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें