कैंटर यूनियन कार्यालय के गोलीकांड मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार
12 जनवरी को फायरिंग करने का मामला, पुलिस ने सोमवार देर रात हरियाणा से दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
परवाणू (सोलन)। परवाणू कैंटर यूनियन कार्यालय में 12 जनवरी को हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उक्त आरोपी को हरियाणा से दबोचा है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 12 जनवरी को परवाणू के सेक्टर तीन में स्थित केंटर यूनियन में गालीकांड हुआ था। इसके बाद उक्त आरोपी मौके से फरार था जिसे की अब पुलिस ने सोमवार देर रात हरियाणा राज्य से गिरफ्तार कर लिया है। उधर पुलिस ने उक्त व्यक्ति की पहचान 22 वर्षीय अंकुश निवासी हंडिया मोहल्ला तहसील कालका, हरियाणा के रूप में की है। डीएसपी परवाणू वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि कर बताया कि आरोपी को कसौली कोर्ट में पेश किया जाएगा। यहां पुलिस इस व्यक्ति को रिमांड में लेने की मांग करेगी।