फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेल्डिंग की दुकान में चोरी की बिजली का उपयोग, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
वेल्डिंग की दुकान में चोरी की बिजली का उपयोग, केस
विज्ञापन

तिल्हापुर बाजार का मामला, जुर्माना नहीं अदा करने पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। बिजली विभाग की टीम ने शनिवार सुबह तिल्हापुर मोड़ बाजार स्थित एक वेल्डिंग की दुकान में छापेमारी की। इस दौरान वहां चोरी की बिजली का उपयोग होता हुआ पाया गया। जुर्माना नहीं अदा करने पर अवर अभियंता ने दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है।
चायल क्षेत्र में बिजली चोरी की शिकायत को अधिकारियों ने गंभीरता से ले लिया है। तीन दिनों से लगातार अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की जा रही है। शनिवार सुबह एसडीओ इंद्रभान सिंह व अवर अभियंता महेंद्र कुमार ने पुलिस के साथ तिल्हापुर मोड़ बाजार में चेकिंग अभियान चलाया। वहां मुलायम सिंह पुत्र अशर्फी की दुकान में चोरी की बिजली का उपयोग होता हुआ मिला। अफसरों ने दुकानदार से जुर्माना अदा करने को कहा। उसने मना कर दिया तो उसके खिलाफ पिपरी कोतवाली में केस दर्ज करा दिया गया। एसडीओ ने बताया कि अभियान पखवाड़े भर तक चलेगा।
विज्ञापन


दबंगों ने युवक को पीटकर मारी गोली, फायर मिस
चरवा कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर सुधवर गांव का मामला, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। चरवा कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर सुधवर गांव मेें शनिवार रात पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी दबंगों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद गोली मारकर मौत के घाट उतारने का प्रयास किया। हालांकि फायर मिस होने से उसकी जान बच गई। पीड़ित की तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पहाड़पुर सुधवर निवासी श्रीचंद्र पासी पुत्र मंगर ने बताया कि पड़ोसी दबंग से उसकी पुरानी रंजिश है। इसी के चलते वह आए दिन अपशब्द कहता है। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाता है। पीड़ित के मुताबिक शनिवार रात वह अपने दरवाजे पर बैठा था। तभी दबंग अपने दो साथियों के साथ असलहे से लैश होकर आया और गाली-गलौच करने लगा। ऐतराज जताने पर पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद तमंचा निकालकर गोली मारने का प्रयास किया। हालांकि फायर मिस हो गया। इस बीच चीख-पुकार पर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े तो हमलावर जानलेवा धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दे दी है। मामले में चरवा कोतवाली प्रभारी देवतादीन सरोज का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। इसके बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें