फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू बस ने बाइक सवार को रौंदा, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू बस ने बाइक सवार को रौंदा, साथी घायल
विज्ञापन

सरायअकिल के तरनी तरना गांव के समीप हुआ हादसा
घटना से पीड़ित परिवार में मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
सरायअकिल।
इलाके के तरनी तरना गांव के समीप गुरुवार की रात बहन के घर से लौट रहे बाइक सवार को बेकाबू बस ने रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि साथ रहा एक अन्य युवक घायल हो गया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
सरायअकिल इलाके के इछना गांव का संजय उर्फ मोटू पुत्र सुंदर सरोज (30) मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता था। गुरुवार की शाम वह अपनी बड़ी बहन कलावती के घर इलाके के ही तरनी तरना गांव गया था। साथ में पड़ोसी मनीष भी था। देर रात लौटते वक्त तरनी तरना गांव के पास ही पीछे से आई तेज रफ्तार बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। ठोकर लगते ही संजय छिटककर पहिये के नीचे आ गया। जिससे कुचलकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, मनीष मामूली तौर पर घायल हो गया। दुर्घटना देख आसपास रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। इस बीच संजय की बहन और उसके घर वाले भी आ गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल मनीष की स्थिति ठीक बताई जा रही है। घटना से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से मासूम ने तोड़ा दम
मंझनपुर (ब्यूरो)। नगर कोतवाली के टेवां गांव में बुधवार की देर शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक मासूम घायल हो गया। इलाज के लिए जिला अस्पताल लाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

टेवां निवासी अंकित पुत्र शारदा (7) बुधवार की शाम मेला देखने महेश बाबा की बाग गया था। लौटते वक्त टेवां गांव के समीप ही सड़क क्रॉस करते समय पश्चिमशरीरा से मंझनपुर की ओर जा रहे बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दी। ठोकर लगते ही मासूम गिरकर लहूलुहान हो गया। हादसा देख आसपास रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। इस बीच परिजन भी आ गए। बाइक सवार भी भागने के बजाए वहीं रुक गया। परिजनों के साथ घायल बच्चे को लेकर बाइक सवार दो पहिया वाहन से ही जिला अस्पताल रवाना हुआ। इस दौरान रास्ते में मासूम की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक चालक का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें