फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर बनी मंदिर ढही, पड़ोसी का मकान जमींदोज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल।
विज्ञापन

चायल के खनदेवरा गांव में शुक्रवार सुबह छत पर बनी मंदिर ढहने से पड़ोसी का मकान भी धराशाई हो गया। हादसे का शिकार होते-होते कुनबा बच गया। मगर पड़ोसी के परिवार के लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन गांव पहुंचा। जांच-पड़ताल के बाद टीम ने रिपोर्ट अफसरों को दे दी है। हादसे में पड़ोसी को लाखों का नुकसान हुआ है।

चरवा थाना क्षेत्र के खनदेवरा गांव निवासी हीरालाल पुत्र ननकूलाल ने अपनी छत पर तीस फिट ऊंची मंदिर का निर्माण करा रखा था। मंदिर में मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा नहीं की गई थी। शुक्रवार सुबह मंदिर अचानक ढह गई। मंदिर की जद में आने से पड़ोसी मनोज कुमार का पक्का मकान भी जमींदोज हो गया। हादसा देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे से पल भर पहले हीरालाल के परिवार के लोग घर से बाहर निकल गए थे। इस मकान र्की इंट लगने से मनोज कुमार के साथ पत्नी पूनम देवी, बेटी पल्लवी, प्रतिभा और रानी को मामूली चोंटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सूचना पर गांव पहुंचे तहसील कर्मियों ने जांच पड़ताल के बाद रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी है। मकान जमींदोज होने से मनोज कुमार को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

छत पर बनी मंदिर ढही, पड़ोसी का मकान भी धराशाई
शुक्रवार सुबह खनदेवरा गांव में हुआ हादसा, कुनबे को आईं हलकी चोटें


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें