पुवायां (शाहजहांपुर)। मानसिक मंदित महिला से दुराचार करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 13 जुलाई को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि 11 जुलाई की रात उसकी मानसिक मंदित पत्नी शौच के लिए गई थी। गांव के बाहर तालाब के पास गांव के ही एक युवक ने उसे पकड़ लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए रात भर बंधक बनाए रखकर दुराचार किया। देर रात उसकी आंख खुली तो पत्नी को घर में न देख उसने तलाश की। तालाब के पास आवाज आने पर वह मौके पर पहुंचा तो आरोपी पत्नी से दुराचार कर रहा था। ललकारे जाने पर आरोपी मौके से भाग निकला था। पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को नामजद पंकज पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उससे पूछताछ की जा रही है। कोतवाली प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि पंकज को शनिवार को जेल भेजा जाएगा।