फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 दिन बाद भी अगवा छात्रा को नहीं खोज पाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। सैनी कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर गांव से अगवा की गई किशोरी का 40 दिन बाद भी सुराग नहीं लग सका है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ छात्रा को बरामद करने में भी ढिलाई बरत रही है। विधायक के पत्र का असर भी पुलिस पर नहीं पड़ रहा है। इससे परेशान पीड़ित पिता ने बुधवार को एसपी से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


शादीपुर निवासी ज्ञानचंद्र ने बताया कि 21 नवम्बर 2018 को उसकी 12 वर्षीय बेटी आरती घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली थी। रास्ते से कोखराज इलाके के झंडापुर निवासी युवक ने साथियों संग मिलकर उसका अपहरण कर लिया। मामले में 22 नवंबर को आरोपी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज हुआ। इसके बाद अब पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी करने में आनाकानी कर रही है। छात्रा को भी अभी तक नहीं बरामद किया जा सका है। इसे लेकर पीड़िता के परिजन खासे परेशान हैं।

पीड़ित पिता का कहना है कि कार्रवाई नहीं होने से आरोपी का हौसला बढ़ा हुआ है। वह और उसके परिजन समझौते का दबाव बना रहे हैं। नहीं मानने पर अगवा छात्रा को जिंदा जलाकर मार डालने की धमकी देते हैं। एसपी प्रदीप गुप्ता ने सैनी इंस्पेक्टर को आरोपी की गिरफ्तारी कर किशोरी को बरामद करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें