फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान का ताला तोड़ दो लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद मकान का ताला तोड़ दो लाख की चोरी
विज्ञापन

सोमवार की रात मादपुर गांव में हुई घटना, रिश्तेदारी गया था कुनबा
नगदी समेत गहने चोरों ने किया पार, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
चायल (कौशाम्बी)। पूरामुफ्ती के मादपुर गांव में सोमवार की रात बेखौफ चोर बंद मकान खंगाल ले गए। ताला तोड़कर घुसे चोर नगदी समेत करीब दो लाख के गहने समेट ले गए। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को सुबह घर पहुंचने पर हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मादपुर गांव का महबूब अहमद पुत्र अब्दुल मुंबई में कमाई करता है। सप्ताह भर पहले वह घर लौटा था। सोमवार को वह परिवार के एक एक शादी कार्यक्रम में शामिल होेने के लिए इलाहाबाद चला गया। रात मुख्य द्वार में लगे ताले को तोड़ बेखौफ चोर घर के भीतर दाखिल हुए। बक्से का ताला तोड़ चोरों ने 50 हजार रुपये नगदी के साथ करीब दो लाख रुपये के गहने समेट ले गए । घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को मंगलवार की सुबह हुई। जब वह रिश्तेदारी से घर लौटे तो मंजर देख सन्न रह गए। पड़ोसी के घर चोरी की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए पीड़ित से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल भास्कर मिश्र ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


दबंगों ने दंपति को पीट किया लहूलुहान
मकान खाली कराने को लेकर कहासुनी के बाद हुई मारपीट, केस
अमर उजाला ब्यूरो
चायल(कौशाम्बी)। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव में मंगलवार की सुबह दबंगों ने पड़ोसी दंपति को बेरहमी से पीटते हुए लहूलुहान कर दिया। पीड़ित दंपति ने हमलावर से घर करने को कहा था। मारपीट देख मौके पर पहुंचे गांव के अन्य लोगों ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए पुलिस हमलावरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव निवासी सोहन लाल ने बताया कि उसने गांव के ही दिनेश को अपना एक खाली मकान किराए पर दिया था। इधर कुछ दिन पहले उसे मकान खाली करने को कहा तो दिनेश आज-कल कहकर टरका दिया। मंगलवार की सुबह दोबार मकान से सामान हटाने को कहा तो दिनेश भिड़ गया। तीखी झड़प के बाद हमलावरों ने सोहन को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट देख पत्नी दरसू देवी और बहू मंती बीच-बचाव करने पहुंची तो हमलावरों ने उन्हें भी पीट दिया। मारपीट देख मौके पर पहुंचे गांव के अन्य लोगों ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित सोहन लाल की तहरीर पर पुलिस हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


करंट की जद में आने से प्राईवेट लाइनमैन की मौत
निजी कपंनी के ठेकेदार के साथ कर रहा था काम, साथी गंभीर
मंगलवार की दोपहर बेला फतेहपुर गांव में हुई घटना, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। बेला फतेहपुर गांव में बिजली विभाग की एक निजी कंपनी लाइन बनाने का काम कर रही है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह काम के दौरान एक प्राईवेट लाइनमैन हाईटेंशन करंट की जद में आने से मौत हो गई। जब कि साथी गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को देते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
फतेहपुर जिले के चतुरपुर किशुनपुर गांव का पप्पू (25) पुत्र सूरज भान बिजली विभाग की एक निजी कंपनी में लाइन बनाने का काम करता है। इन दिनों मंझनुपर के बेला फतेहपुर गांव में लाइन बनाने का काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि सुबह हाईटेंशन बिजली के खंभे के नीचे से लाइन बनाई जा रही थी। इसी दौरान बिजली का तार टूट कर युवक के ऊपर गिर गया। हादसे में पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई जब कि साथ रहा साथी राजा (22) पुत्र मजोली निवासी रंगोली फतेहपुर झुलस गया। हादसा देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल लाइनमैन को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए घटना की जानकारी मृतक और घायल के परिजनों को दी। युवक के मौत की खबर सुनते ही घर-परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

कार की टक्कर से वृद्ध घायल
मंझनपुर(ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के कादीपुर गांव निवासी काशी प्रसाद तिवारी (75) मंगलवार की शाम खेत से घर लौट रहे थे। गांव के समीप सड़क पार करते समय मंझनपुर की ओर से आई तेज रफ्तार जैलो ने वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद वाहन चालक गाड़ी समेत भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जहां वृद्ध की हालत नाजुक बनी हुई है।

बिजली के खंभे से टकराते हुए बचा
मंझनपुर(ब्यूरो)। पश्चिमशरीरा इलाके में मंगलवार की सुबह धान की खेप लेकर मंडी जा रही ट्रैक्टर ट्राली पश्चिमशरीरा के हनुमान मंदिर के समीप लगे बिजली के खंभे से टकराते-टकराते बच गया। साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में चालक ने पहले नियंत्रण खोया पर बाद में खुद को संभाल लिया। इससे बड़ा हादसा होते-होते बच गया।
विज्ञापन


नारी सुरक्षा सप्ताह के समापन पर जेल में हुई गोष्ठी
फोटो-
मंझनपुर(ब्यूरो)। नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत मंगलवार को जिला कारागार में जागरूकता गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/एसीजेएम प्रेम प्रकाश ने बंदियों को जेल में मिलने वाले अधिकारो के बावत जानकारी दी। नारी सुरक्षा सप्ताह के समापन कार्यक्रम में महिला बंदियों को अधिकारो के प्रति जागरूक किया गया। इसके बाद एसीजेएम के साथ जेल अधीक्षक बीएस मुकुंद ने महिला बंदियों को गरम शाल वितरित किया। इस मौके पर जेलर ज्ञान लता, सुशाला शर्मा के साथ जेल के सभी कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें