फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ा धाम चेन छीनने वाली महिलाओं का गिरोह सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ा धाम में चेन छीनने वाली महिलाओं का गिरोह सक्रिय
विज्ञापन

-आधा दर्जन दर्शनार्थी महिलाओं के गले से छीनी जंजीर, मंगलसूत्र, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। देवी धाम कड़ा में दर्शनार्थियों के बीच उच्चकों ने भी डेरा जमा लिया है। सोमवार के मेले में आधा दर्जन महिलाओं के गले से सोने की जंजीर और मंगल सूत्र चोरी-छिनैती करने वाली महिलाओं के गिरोह ने पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराते हुए संदिग्ध महिला को हिरासत में ले लिया है। हालांकि पुलिस को महिला के पास से कुछ मिला नहीं है।
विज्ञापन

भदोही जिले के शिवपूरा की प्रर्मिला देवी पत्नी जियावन सोमवार को परिवार के साथ देवी दर्शन के लिए कड़ा धाम आई थी। गंगा स्नान के बाद वह देवी मंदिर जा रही थी। इसी दौरान किसी ने उसकी सोने की चेन पार कर दी। इसी तरह शीलू पत्नी झंडा लाल निवासी शीतला धाम, इलायची देवी पत्नी शिव मूर्ति निवासी घोइसरनाथ प्रतापगढ़ समेत आधा दर्जन महिलाओं के गले से सोने की चेन और मंगल सूत्र चोरी हो गया। महिलाओं के साथ ताबड़तोड़ हुई चेन स्नेचिंग की घटना से मेले में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल करते हुए एक संदिग्ध महिला को हिरासत में लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें